अगर बात करें भारत के शिक्षा मंत्री की तो भारत के वर्तमान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान है। इसके अलावा आप धर्मेंद्र प्रधान जी के बारे में और भारत के शिक्षा मंत्री की सूची के बारे में जानना चाहते है तो पोस्ट पूरा पढ़ें।
भारत के शिक्षा मंत्री वर्तमान में कौन हैं ?
वर्तमान में भारत के शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान हैं। धर्मेंद्र प्रधान भारतीय जनता पार्टी के संसद सदस्य हैं और उन्होंने 7 जुलाई 2021 को भारत के 33वें शिक्षा मंत्री के रूप में शिक्षा मंत्री के रूप में शपथ ली थी।
इससे पहले भारत के शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक थे जिन्होंने 30 मई 2019 से 7 जुलाई 2021 तक शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया। भारत की नवीन शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन के दौरान देश के शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक थे।
आपको बता दें कि नई-शिक्षा नीति-2020 के तहत भारत के मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय कर दिया गया है। वर्तमान में धर्मेंद्र प्रधान भारत के शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं।
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे और प्रधान मंत्रियों की सूची
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का जीवन-परिचय
वर्तमान शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान, जो देश के 33वें शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं, का जन्म 26 जून 1969 को ओडिशा के तालचेर जिले में हुआ था। आपको बता दें कि धर्मेंद्र प्रधान के पिता देबेंद्र प्रधान अटल-बिहारी वाजपेयी की सरकार में राज्य मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं।
धर्मेंद्र प्रधान का राजनीतिक करियर एबीवीपी के सदस्य के रूप में शुरू हुआ, जिसके बाद उन्हें एबीवीपी के सदस्य के रूप में काम करते हुए तलचर कॉलेज में अध्यक्ष का पद भी मिला। वहीं अगर शिक्षा की बात करें तो धर्मेंद्र प्रधान ने उत्कल यूनिवर्सिटी से एंथ्रोपोलॉजी में मास्टर डिग्री हासिल की है।
बीजेपी के सक्रिय सदस्य के तौर पर साल 2004 में धर्मेंद्र प्रधान ने देवगढ़ से लोकसभा सांसद का चुनाव लड़ा, जिसमें वो जीत गए। इसके साथ ही वह बिहार और मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं।
आपको बता दें कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कैबिनेट मंत्री के रूप में, धर्मेंद्र प्रधान ने भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय का कार्यभार भी संभाला है, जहाँ उन्होंने उज्ज्वला योजना का सफलतापूर्वक संचालन किया, जो देश की सबसे सफल योजनाओं में से एक है।
वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति कौन हैं? भारत के राष्ट्रपतियों की सूची
भारत के अब तक के शिक्षा मंत्रियों की सूची
संख्या | नाम | कार्यकाल की शुरुआत | कार्यकाल की समाप्ति |
1 | मौलाना अबुल कलाम आज़ाद | 15 अगस्त 1947 | 22 जनवरी 1958 |
2 | डॉ. के. एल. श्रीमली (राज्य मंत्री) | 22 जनवरी 1958 | 31 अगस्त 1963 |
3 | हुमायूं कबीर | 01 सितम्बर 1963 | 21 नवम्बर 1963 |
4 | एम. सी. सी. छागला | 21 नवम्बर 1963 | 13 नवम्बर 1966 |
5 | फखरुद्दीन अली अहमद | 14 नवम्बर 1966 | 13 मार्च 1967 |
6 | डॉ. त्रिगुण सेन | 16 मार्च 1967 | 14 फरवरी 1969 |
7 | डा. वी. के आर. वी. राव | 14 फरवरी 1969 | 18 मार्च 1971 |
8 | सिद्धार्थ शंकर रे | 18 मार्च 1975 | 20 मार्च 1972 |
9 | प्रो. एस. नूरुल हसन (राज्य मंत्री) | 24 मार्च 1972 | 24 मार्च 1977 |
10 | प्रो. प्रताप चंद्र चंदर | 26 मार्च 1977 | 28 जुलाई 1979 |
11 | डॉ. करन सिंह | 30 जुलाई 1979 | 14 जनवरी 1980 |
12 | बी. शंकरंद | 14 जनवरी 1980 | 17 अक्टूबर 1980 |
13 | एस.बी. चव्हाण | 17 अक्टूबर 1980 | 08 अगस्त 1981 |
14 | शीला कौल (राज्य मंत्री) | 10 अगस्त 1981 | 31 दिसम्बर 1984 |
15 | के.सी. पंत | 31 दिसम्बर 1984 | 25 सितम्बर 1985 |
16 | पी. वी. नरसिंह राव (प्रधानमंत्री) | 25 सितम्बर 1985 | 25 जून 1988, |
17 | पी. वी. नरसिंह राव (प्रधानमंत्री) | 25 दिसम्बर 1994 | 09 फरवरी 1995, |
18 | पी. वी. नरसिंह राव (प्रधानमंत्री) | 17 जनवरी 1996 | 16 मई 1996 |
19 | पी. शिव शंकर | 25 जून 1988 | 02 दिसम्बर 1989 |
20 | वी.पी. सिंह (प्रधानमंत्री) | 02 दिसम्बर 1989 | 10 नवम्बर 1990 |
21 | राजमंगल पांडे | 21 नवम्बर 1990 | 21 जून 1991 |
22 | अर्जुन सिंह | 23 जून 1991 | 24 दिसम्बर 1994, |
23 | अर्जुन सिंह | 22 मई 2004 | 22 मई 2009 |
24 | माधवराव सिंधिया | 10 फरवरी 1995 | 17 जनवरी 1996 |
25 | अटल बिहारी वाजपेयी (प्रधानमंत्री) | 16 मई 1996 | 01 जून 1996 |
26 | एस. आर. बोम्मई | 05 जून 1996 | 19 मार्च 1998 |
27 | डॉ. मुरली मनोहर जोशी | 19 मार्च 1998 | 21 मई 2004 |
28 | श्री कपिल सिब्बल | 22 मई 2009 | 28 अक्टूबर 2012 |
29 | एम.एम. पल्लम राजू | 29 अक्टूबर 2012 | 25 मई 2014 |
30 | स्मृति ईरानी | 26 मई 2014 | 05 जुलाई 2016 |
31 | प्रकाश जावडेकर | 05 जुलाई 2016 | 30 मई 2019 |
32 | रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ | 30 मई 2019 | 07 जुलाई 2021 |
33 | श्री धर्मेंद्र प्रधान | 07 जुलाई 2021 | जारी है |
भारत की जनसंख्या कितनी है? 1951 से लेकर 2023 तक
निष्कर्ष– दोस्तों, इस पोस्ट में हमने आपको बताया है की भारत के वर्तमान शिक्षा मंत्री कौन है? और भारत के अब तक के शिक्षा मंत्रियों की सूची के बारे में। अगर जानकारी पसंद आयी तो कमेंट करें और शेयर करें।
वर्तमान भारत के रेल मंत्री कौन है? भारत के रेल मंत्रियों की सूची